Sunday, October 27, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 95                 अक्टूबर 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श }

रविवार : 27.10.2019
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


उमेश महादोषी



01.

टूटे दिये
जुड़ जायें
और 
भोले बाबा
विष 
पचाएँ
तब कहीं 
हम दीपावली मनाएँ!

02.

धुएँ का विष 
साँसों में भर रहा है
संकल्प है मगर
जीवन का
एक दीपक
फिर भी
जल रहा है!
रेखाचित्र :
कमलेश चौरसिया
 

03.

हवा कराहती है
आकाश रोता है
दीपक 
दोनों के 
आँसू ढोता है
प्रकाश के आँगन में
अब
ऐसा ही होता है!

  • 121, इन्द्रापुरम, निकट बी.डी.ए. कॉलोनी, बदायूँ रोड, बरेली-243001, उ.प्र./मो. 09458929004

Sunday, October 20, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद


समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 94                 अक्टूबर 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }     

रविवार : 20.10.2019
 ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!

संतोष सुपेकर



01.
पहली बार जमीन पर
लकीर खींचे जाते वक्त
जमीन रही होगी
सहज, सामान्य
धमाकों से पूर्व लहरा रही
किसी दीपक की लौ की तरह
उसे अंदाजा नहीं होगा
लकीरें खींचे जाने की 
भयावहता का

02.
लकीरों का 
नाता रहा है
तनावों से
लकीरें खींचे जाते वक्त


पेशानी पर 
आ ही जाती है
एकाद लकीर! 
रेखाचित्र : कमलेश चौरसिया 


03.
लकीर का फकीर होना
अच्छा है या नहीं
आधुनिक है, समय के हिसाब से
अपडेट कल्चर है
क्योंकि आजकल
होता यही है
लोग निकल जाने देते हैं 
सांप को
और पीटते रहते हैं
लकीर

  • 31, सुदामानगर, उज्जैन-456001 म.प्र./मो. 09424816096 

Sunday, October 13, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद


समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 93                 अक्टूबर 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }

रविवार : 13.10.2019
        ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!



कृष्णा वर्मा





01.

ठंडे होने लगें रिश्ते
तो लगा दो आग
ग़लतफहमियों को।

02.

अक्सर
खोटे लोग ही देते हैं
खरे सबक।

03.

अहम का तूफ़ान
चित्र : प्रीति अग्रवाल 
ले डूबता है
हस्ती की कश्ती।

04.

हमारे अपने ही
अभ्यास का
परिणाम होती हैं
हमारी धारणाएँ।

05.

सावनी रुत
बारिशों के पत्र
डुबोएँ बेटियों को
पीहर की यादों में।

  • 62, हिलहर्टस ड्राइव, रिचमंड हिल ओन्टारियो, एल 4 बी 2 वी 3, कनेडा 
ईमेल: kvermahwg@gmail.com

Sunday, October 6, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद


समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 92                 अक्टूबर 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }

रविवार : 06.10.2019
        ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


लता अग्रवाल 







01. 

इन आँखों का सूनापन 
भाँप गये देखो 
गली चौबारे 
गुमसुम से बैठे हैं देखो 
देहरी और दुवारे।

02.

विश्वास की नैय्या 
दरक रही है 
किससे आस लगायें
सोच रहे हैं बापू 
अब तो ईश्वर
रेखाचित्र : कमलेश चौरसिया 

पास बुलाये। 
  
03.

खुशनसीब हैं
जो पल रहे हैं
साये में
कुनकुनी धूप के
कमनसीबी
क्या कहें 
फटक दिए गए
हम नियति के 
सूप में।

  • 73, यश बिला, भवानी धाम फेस-1, नरेला शन्करी, भोपाल-462041, म.प्र./मो. 09926481878

Sunday, September 29, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद


समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 91                सितम्बर 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }

रविवार : 29.09.2019
        ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!

शील कौशिक 





01.  सजीव हो उठती है

धरती को जब बारिश की बूदें छूती हैं
सजीव हो उठती है धरती
छमाछम बरसती बूँदे नाचती हैं
और धरती हर्षा कर
समो लेती है उन्हें
अपने आगोश में

02. झाँकता नीला आसमान

घने सफेद बादलों के बीच
चित्र : प्रीति अग्रवाल


झाँकता नीला आसमान
मन को कुछ यूँ भाया
ज्यूँ बरसों बाद
पुराने मित्र का चेहरा
खिला हुआ सामने आया

03. सम्पदा पहाड़ की

नाग बूटी सम्पदा है पहाड़ की
पहाड़ देते हैं पनाह सर्पों को
और हम पालते हैं केवल सर्प इच्छाएँ

  • मेजर हाउस नं. 17, हुडा सेक्टर-20, पार्ट-1, सिरसा-125055, हरि./मो. 09416847107  

Sunday, September 22, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद


समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 90                सितम्बर 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }

रविवार : 22.09.2019
        ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


केशव शरण



01. जनम-मरण

मैं कब पैदा हुआ
तुम कब

हमारा नया जनम हुआ
हम मिले जब

हमारा मरण
साथ हुआ
बस तुम पहले
मैं कई बरस बाद
राख हुआ

02. मेरा चाँद

जिस चाँद को
मैं इतना प्यार करता हूं
उसे खाना चाहते हैं
भूखे लोग
उस पर
क़ब्ज़ा जमाना चाहते हैं
रूखे लोग

बड़ी कठिन लड़ाई है
आसान नहीं आशनाई है

03. उसकी मर्ज़ी, उसकी रज़ा


रेखाचित्र : डॉ. संध्या तिवारी  
इश्क़ की इबादत
क़ुबूल करे
न करे,
इश्क़ की सदाएँ
सुने, न सुने
उसकी मर्ज़ी
उसकी रज़ा है

हुस्न
ख़ुद में ख़ुदा है

  • एस-2/564 सिकरौल, वाराणसी-221002, उ.प्र./मो. 09415295137

Sunday, September 15, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद


समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 89                सितम्बर 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }

रविवार : 15.09.2019
        ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!

सत्या शर्मा ‘कीर्ति’






01.

तुम हो मेरे
अनन्त आकाश 
और मैं धरा की
कोमल दूब सी
बरसे तेरा प्यार
मुझपे यूँ
जैसे ओस बून्द हो
वसंत ऋतु सी

02.

ये मोती-सी ओस
चन्द क्षणों में
पूरा करके जीवन
समा जाती 
धरती की गोद में
देने किसी पौधे को
रेखाचित्र : अनुभूति गुप्ता 
नया जीवन

03.

चाँद ने भेजे थे
चाँदनी के हाँथों
जो अनगिनत से सितारे 
वो
झिलमिलाते 
ओस में ढल
धरती की
प्यास बुझा गए।

  • डी-2, सेकेंड फ्लोर, महाराणा अपार्टमेंट, पी. पी. कम्पाउंड, रांची-834001, झारखण्ड/मो. 07717765690

Sunday, September 8, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद


समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 88                सितम्बर 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }

रविवार : 08.09.2019
        ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


नरेश कुमार उदास








01.

कुछ टूटे हुए सपने
कुछ दर्दीले किस्से
आये हैं
इस जीवन में
सिर्फ मेरे हिस्से

02.

उदास दिनों में
अनायास ही
फूट पड़ते हैं
कण्ठ से
कुछ दर्दीले गीत
और मन 
बोझिल सा हो जाता है।

03.

तुम्हारे स्पर्श से
पिघल गया हूँ
पहले मैं पत्थर था
अब मोम बन गया हूँ।
रेखाचित्र  (सौ.) : डॉ. संध्या तिवारी 


04.

प्रेम की भाषा
निशब्द भी
उतर जाती है
मन में
कहीं गहरे तक
अनपढ़ भी-
इसे झट समझ लेते हैं।

  • अकाश-कविता निवास, लक्ष्मीपुरम, सै. बी-1, पो. बनतलाब, जि.  जम्मू-181123 (ज-क)/मो. 09419768718