Showing posts with label सुरेन्द्र वर्मा. Show all posts
Showing posts with label सुरेन्द्र वर्मा. Show all posts

Sunday, January 23, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /212                         जनवरी 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 23.01.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


सुरेन्द्र वर्मा




01. ध्वस्त परिवेश 


कितनी आँधियाँ चलीं

सारी स्मृति

धूल धूल हो गई

इस ध्वस्त परिवेश में

एकान्त में बैठा हूँ

अब तुम्हारा नाम जपता हूँ


02. कब चाहा


वर्षा में भीगते हम दोनों

हँसते-गाते रहे

हमने कब चाहा था

कोई तेज और खेश्क हवा चले

और हम सूख जाएँ

रेखाचित्र : डॉ. सुरेंद्र वर्मा 


03. रात का इन्तजार


बड़े सुख की तलाश में

मैंने तमाम

छोटे-छोटे सुखों को अनदेखा किया

और अब इस सुन्दर सांध्य बेला में

सिर्फ रात का इन्तज़ार है

  • 10 एच आई जी, 1, सर्कुलर रोड, इलाहाबाद-211001, उ.प्र./मो. 09621222778 

Sunday, May 26, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 73                 मई 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }


रविवार : 26.05.2019

        ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!

सुरेन्द्र वर्मा




01. कैसे पता चलता है?
अकेला होता हूँ
तो दूरभाष का इंतजार करता हूँ
पर तुम्हें
कैसे पता चलता है
मैं इन्तजार करता हूँ!

02. अनुपस्थिति

तुम हमेशा मेरे पीछे-पीछे चलीं
लेकिन एक बार
आश्वस्त होने के लिए
जब मैंने लौटकर देखा
तुम अनुपस्थित थीं

03. अपनी निगाहों से
छाया चित्र : डॉ. सुरेन्द्र वर्मा 
Iमैंने हर बार चाहा
कि अपनी अनुपस्थिति के लिए 
तुम्हें सफाई दूँ
लेकिन तुमने हर बार
अपनी निगाहों से उसे
निरस्त कर दिया

  • 10, एच.आई.जी.; 1-सर्कुलर रोड, इलाहाबाद (उ.प्र.) / मोबाइल : 09621222778

Sunday, April 21, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 68               अप्रैल 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }
02. अविराम क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श }


रविवार : 21.04.2019

        ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!



सुरेन्द्र वर्मा








01. टूटता है तारा

चाँद की तरह
रेख बनाता हुआ प्रकाश की
धीरे धीरे अस्त नहीं होता
अचानक कहीं टूटता है तारा
चीर जाता है छाती आकाश की

02. कैक्टस

एक अरसे बाद
उस पर एक फूल खिला
रेखाचित्र : डॉ. सुरेंद्र वर्मा 
कैक्टस पर कटीला
मैं अपना कटाक्ष 
भूल गया!

03. सांध्य बेला में

जीवन भर छिपाता रहा
कहा भी तो सिर्फ संकेत से
लेकिन इस सांध्य बेला में
अब कोई बाधा नहीं है
कथन सहज हो गए हैं


  • 10 एच आई जी, 1, सर्कुलर रोड, इलाहाबाद-211001, उ.प्र./मो. 09621222778

Sunday, August 26, 2018

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 40                  अगस्त 2018

रविवार : 26.08.2018

‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!



सुरेन्द्र वर्मा





01.

घटता बढ़ता रहता है 
चाँद 
टूटते तो बस 
सितारे ही हैं 

02.

वही गीत 
फिर से गाओ 
कि नींद आ जाए 

03.

चिड़ियों के कलरव से 
पट्टियाँ हिलती हैं-
आओ, मेरी डाल पर बैठो! 

04.

यह दर्द है 
शरीर का ताकत नहीं 
जो चोट खाकर बाहर आ जाए 

05.

अभी तो कच्चा है 
हाथ थाम कर चलता है 
चलना सीख ले फिर रुकता नही 
प्यार 

06.

तुम तो चली गईं 
लेकिन यादों की महक 
यहीं कहीं मंडराती रहती है 
आसपास 

07.

यादें कहीं गुम न हो जाएँ 
कभी उनकी भी 
सुध ले लो 

08.
छायाचित्र : श्रद्धा पाण्डे

खुशगवार है खुश्बू 
फूल को 
डाल पर ही इतराने दो 

09.

मैं मौन था 
लेकिन शब्द गूँजते रहे 
कविता में ढलकर 
कागज़ पर उतरते रहे

  • 10 एच आई जी, 1, सर्कुलर रोड, इलाहाबाद-211001, उ.प्र./मो. 09621222778

Sunday, April 29, 2018

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 23                    अप्रैल 2018


रविवार  :  29.04.2018 


‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा। 
सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



सुरेन्द्र वर्मा




01. हिरण की पुकार

ग़ज़ल बन जाती है
हिरण की पुकार
काश ग़ज़ल भी पुकारती
और दर्द मेरा 
हिरण हो जाता

02. उथले पानी में

जैसे मेरा मन
नाचता है बेबस
मछलियाँ नाचती हैं
पानी में उथले

03. लेकिन अंधकार में भी

कितना अंधेरा है
हाथ को हाथ दिखाई नहीं देता
लेकिन अंधकार में भी
मेरा मन
तुम्हें ढूँढ़ लेता है

04. नहीं चाहिए मुझे

नहीं, नहीं चाहिए मुझे
ऐसा कोई देश
जहाँ अपना न हो कोई
न पराया....
अपने ‘आप’ को नहीं
होने देना है मुझे
ज़ाया.....

05. तुम्हारी आहट

कितनी ही बार
रेखाचित्र : डॉ. सुरेंद्र वर्मा 

तुमने दस्तक दी
लेकिन तुम्हारी आहट
अनसुनी रह गई
जानते हुए
कि तुम सिरहाने हो
कहीं दूर तुम्हें देखता रहा
पुकारता रह गया

06. यह छोटी सी तितली

यह छोटी सी तितली
एक उम्मीद जगाती है
कि आसमान कभी रिक्त हुआ
तो सर्वप्रथम/यही उसे भरेगी
अपने रंग और अपनी उड़ान से
कॅनवस कभी खाली नहीं रहेगा

  • 10, एच.आई.जी.; 1-सर्कुलर रोड, इलाहाबाद (उ.प्र.)/मो. 09621222778 

Sunday, June 4, 2017

खण्ड-2 के क्षणिकाकार-02

 समकालीन क्षणिका             खण्ड/अंक-02                   अप्रैल 2017



रविवार  :  04.06.2017

क्षणिका की लघु पत्रिका ‘समकालीन क्षणिका’ के अप्रैल 2017 में प्रकाशित खण्ड-2 में शामिल डॉ. सुरेन्द्र वर्मा जी की क्षणिकाएँ।


सुरेन्द्र वर्मा 





01.
तुम चुप रहीं 
पर चुपचाप कितना बोल गईं
आँखें बंद थी तुम्हारी
पर कितना कुछ बता गईं
शब्द नहीं,/एक श्वास, एक उच्छ्वास ही काफी है
02. खिल उठी
किसी अप्सरा ने जैसे
अपने नर्म और रक्ताभ
होंठ खोले हों
कली क्या चटकी
कि फूल की पाँखुरी
थोड़ी झिझकी
और खिल उठी
03.
क्यों दीवार से पीठ करे बैठी हो?
चार ईंटों के बीच
देखो, एक झरोखा भी है
और कोई रख गया है
उसमें एक दीया
रोशनी तुम्हें बुलाती है
सुनो तो उसकी पुकार!
छायाचित्र  : उमेश महादोषी 
04. मौसम का मिजाज
तुम्हारे चेहरे पर
पता ही नहीं चलता
मौसम का मिज़ाज
दबे पाँव आता है बादल
और दबे पाँव चला जाता है!
05. तुम्हारी आँखों में
हरी घास पर पानी की बूँदें
और बाद बारिश
उन पर सूरज का चमकना
तुम्हारी आँखों में
खुशियाँ झिलमिलाती हैं
  • 10, एच.आई.जी.; 1-सर्कुलर रोड, इलाहाबाद (उ.प्र.)/ मो. 09621222778

Sunday, December 4, 2016

प्रथम खण्ड : मध्यान्तर मन्तव्य-02

क्षणिका विमर्श  
यहाँ प्रस्तुत विचार ‘अविराम साहित्यिकी’ के क्षणिका विशेषांक (अक्टूबर-दिसम्बर 2013) में प्रकाशित जिन आलेखों से लिए गए हैं, उन एवम क्षणिका विषयक अन्य आलेखों को निम्न लिंक पर मूल रूप में पढ़ा जा सकता है- http://aviramsahitya.blogspot.in/search/label/%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6



{क्षणिका की विकास यात्रा के सहयात्री के रूप में उसके साम्प्रतिक स्वरूप को समझना जरूरी है। इस दृष्टि से ‘अविराम साहित्यिकी’ के क्षणिका विशेषांक (अक्टूबर-दिसम्बर 2013) में प्रकाशित कई आलेखों को आधार भूमि के तौर पर देखा जा सकता है। निश्चित ही हमारा उद्देश्य क्षणिका को सतही लेखन से बचाकर आगे ले जाना है, अतः उन नए साथियों, जो क्षणिका को एक विधा के रूप में समझे बिना ही इस कारवाँ का हिस्सा बनने का हौसला रखते हैं, के समक्ष हम ‘अविराम साहित्यिकी’ के उक्त विशेषांक में शामिल आलेखों से अनुभवी और कविता के दायरे में हमारा मार्गदर्शन करने में सक्षम कुछ लेखकों के मन्तव्य की पुनर्प्रस्तुति यहाँ कर रहे हैं। निःसन्देह ये विचार ठेठ वक्तव्यों एवं अन्य सतही लेखन से इतर हमें क्षणिका के साम्प्रतिक काव्य रूप की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। प्रस्तुत हैं सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र वर्मा साहब के विचार।}


डॉ. सुरेन्द्र वर्मा






लघुकाय कविताओं के लिए ‘क्षणिका’ शब्द का पहली बार प्रयोग रवींद्रनाथ ठाकुर ने किया था, उनकी छोटी-छोटी रचनाओं का काव्य-संग्रह ‘क्षणिका’ नाम से प्रकाशित हुआ था, बाद में ‘स्फुलिंग’ नाम के काव्य-संग्रह में उन्होंने कुछ और छोटी रचनाएं दीं, जिनमें छोटी होने के बावजूद अर्थव्यंजना और भावों की गहनता स्पष्ट परिलक्षित होती है। रवींद्रनाथ की इन कविताओं की चर्चा अधिक नहीं हुई है, न ही भारतीय भाषाओं में -हिंदी सहित- इनका अनुवाद ही हुआ है। हां, ‘स्ट्रे बर्ड्स’ शीर्षक से ऐसी कविताओं का एक संकलन अंग्रेज़ी में ज़रूर आया है।
     क्षणिका का क्या अर्थ है और क्या सभी लघुकाय कविताओं के लिए यह एक उपयुक्त संज्ञा है? हिंदी शब्द-कोश में क्षणिका का केवल एक ही अर्थ मिलता है, बिजली। मेघ-द्युति क्षणभर के लिए चमकती है अतः, क्षणिका मेघ-विद्युत है। ज़ाहिर है, क्षणिका शब्द क्षण से बना है और क्षण के उपयोग के अनुसार, कई अर्थ हो सकते हैं। यह एक लमहा है, समय की गति का एक बिंदु है। साथ ही यह ‘अवसर’ और ‘अवकाश’ के अर्थ में भी प्रयुक्त होता है। शुभ काल के लिए, उत्सव और आनंद के अर्थ में, भी क्षण का प्रयोग देखा जा सकता है।...
     रवींद्रनाथ ठाकुर ने अपनी लघु कविताओं को क्षणिकाएं क्यों कहा होगा? क्या सिर्फ इसलिए कि वे लघुकाय हैं और क्षण भर में उन्हें पढ़ा/सुना जा सकता है। याद कीजिए, जापानी हाइकु को ‘एक श्वासी’ कविता कहा गया है। हम एक सांस में उसे पढ़ जाते हैं. क्या छोटी कविताएं क्योंकि वे निमिश मात्र में पढ़ी जा सकती हैं, केवल इसीलिए क्षणिकाओं की कोटि में आती हैं? लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि रवींद्रनाथ क्षणिकाओं के रूप में उनमें कुछ और भी तलाश करते हैं। वे उनमें विद्युत की चमक भी देखते हैं। शायद इसी बात पर बल देने के लिए उन्होंने अपनी छोटी कविताओं के एक अन्य संग्रह को ‘स्फुलिंग’ कहा। ‘स्फुलिंग’ अग्नि कण या चिंगारी को कहते हैं। चिंगारी में निःसंदेह, वह कितनी भी क्षणिक क्यों न हो, एक चमक होती है और वह भड़क भी सकती है। उसकी तासीर बिलाशक तेज़ है। सही जगह मिल जाए तो आग लगा दे। कविता में जब तक यह चमक और भावों को उत्तेजित करने की तासीर न हो हम उसे कविता भला कैसे कह सकते हैं? जब हम क्षणिकाओं की बात करते हैं तो ये केवल ऐसी ही लघु कविताएं हो सकती हैं जो हमारी चेतना को एक नई चमक से आलोकित कर दें और यदि ज़रूरी हो तो उसे कर्म के लिए प्रज्ज्वलित भी करें। मुझे लगता है रवींद्रनाथ ठाकुर के मन में लघु कविताओं को ‘क्षणिकाएं’ या ‘स्फुलिंग’ कहते समय ये सारी बातें अवश्य रही होंगीं।

  • 10, एच.आई.जी.; 1-सर्कुलर रोड, इलाहाबाद (उ.प्र.)/मोबा. 09621222778

Saturday, September 3, 2016

प्रथम खण्ड के क्षणिकाकार-04

समकालीन क्षणिका             खण्ड-01                  अप्रैल 2016

रविवार  :  04.09.2016 
क्षणिका की लघु पत्रिका ‘समकालीन क्षणिका’  के खण्ड अप्रैल 2016 में प्रकाशित सुरेन्द्र वर्मा जी की क्षणिकाएँ। 

सुरेन्द्र वर्मा 




01.
तुमने अपने आँचल से                                                                                
मेरा आईना साफ़ किया                                                                                      
लेकिन मैं अभी तक अपना चेहरा                                                                    
देख नहीं सका                                                                                  
दर्पण साफ़ करते हुए                                                                              
बीच में आ जाती हो तुम   

02.
इतना हल्का हो जाऊं  
कि टकराऊँ दीवालों से   
चोट न लगे                                                                                         
इतना भारी रह सकूँ                                                                                  
कि कैसी भी हवा                                                                                          
मुझे अपनी ज़मीन से                                                                                        
उखाड़ न सके                                                                                       
पर ये वज़न-मध्यम                                                                         
बताओ, कहां से लाऊँ!

03.
पुरावशेष समझ कर                    
रेखाचित्र : सिद्धेश्वर 
                                                    

स्मृतियों को सहेजा                                                                                
नए आविष्कार गले लगाए                                                                          
पर प्राप्त जो भी हुआ                                                                     
-अनचाहा।

04.
बेशक  -चाहीं थीं मैंने दीवारें                                                                             
दीवारें,                                                                                          
जिनमें खिड़कियाँ और रोशनदान 
होते हैं                                                           
जो बनाती हैं घर  
मैंने कब चाही थी वो दीवार                                                                          
जो बांटे
और आरपार न देख सके! 

05.
मिट्टी में/आकाश में                                                                                    
हवा, पानी और प्रकाश में                                                                                
तुम्हारी देह-गंध                                                                                    
कहाँ-कहाँ है?                                                                       
कहाँ नहीं है                                                                                
- तुम्हारी देह-गंध  
  • 10, एच.आई.जी.; 1-सर्कुलर रोड, इलाहाबाद (उ.प्र.)/मोबा. 09621222778