Sunday, November 26, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                     ब्लॉग अंक-03/308                  नवम्बर  2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 26.11.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



नरेश कुमार उदास




01.


ओस से नहाती है

जब दूब

मेरे मन में 

खुशी होती है खूब!


02.


वह हमेशा

नाक की सीध में चलते हैं

किसी की नहीं मानते

छायाचित्र : उमेश महादोषी 
अपना रास्ता 

बिल्कुल नहीं बदलते।


03.


हम दोनों चुप थे

लेकिन हमारी आँखें 

इक-दूजे का 

चेहरा पढ़ते

कितना कुछ बोल रही थीं!

  • अकाश-कविता निवास, लक्ष्मीपुरम, सै. बी-1, पो. बनतलाब, जि.  जम्मू-181123 (ज-क)/मो. 09419768718

Sunday, November 19, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                     ब्लॉग अंक-03/307                  नवम्बर  2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 19.11.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


रमेश कुमार भद्रावले





01. अनमना


दीवापली भी अब

कुछ अजीब-सी हो गयी है

दीये तो रात भर जलते

बस रोशनी 

सो गयी है!


02. आत्मन

छायाचित्र : उमेश महादोषी 


स्वागत में लक्ष्मी के

हमने भी आज

बिछा दीं पलकें

हम चाहते हैं

आपके भी रोम-रोम में

दीपावली झलके!


  • गणेश चौक, हरदा, म.प्र./मो. 09926482831

Sunday, November 12, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                     ब्लॉग अंक-03/306                  नवम्बर  2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 12.11.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


उमेश महादोषी




01.


मैं उन परिभाषाओं में

यकीन नहीं करता

जो भूख को नारों में 

और नारों को 

पेटों में बदलती हैं

मौका तलाशती सदैव

चाकू बनकर उछलती हैं


02.


एक इशारे पर उछल जाना

चित्र : प्रीति अग्रवाल 

और दूसरे पर

शान्त होकर बैठ जाना

ये किस बात की निशानी है

एक तराजू है/और

भूख, पेट, नारों और जुबानों की 

मेहरबानी है!

  • 121, इंदिरापुरम, निकट बीडीए कॉलोनी, बदायूं रोड, बरेली-243001, उ.प्र./मो. 09458929004

Sunday, November 5, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                     ब्लॉग अंक-03/305                  नवम्बर  2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 05.11.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  


घनश्याम मैथिल ‘अमृत’




01. आरोप 


जिनपर 

जंगल साफ करने के 

हैं आरोप,

वे भी कहते हैं 

एक पेड़ दें आ रोप।


2. वेदना 


चाहे भले पढ़ो

वेद ना,

हो सके हरो

लोगों की वेदना।


3. मतभेद 



छायाचित्र : उमेश महादोषी  

मतभेद भूल

सबसे मिल,

मत ‘भेद‘ कभी 

किसी का दिल।

  • जी/एल-४३४ अयोध्या नगर, भोपाल, म. प्र./मो. 09589251250