Sunday, June 25, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03/286                      जून 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 25.06.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


विभा रश्मि



माँ पर केन्द्रित क्षणिकाएँ

01.


माँ

लोरी गाती है 

पालने में कभी काँधे पे 

थपकियाँ देकर 

सुलाती है।


02.

माँ 

दोस्ती निभाती 

मन की सुनती 

अपनी कभी न कहती 

सखी वो प्यारी  

साथ सदा निभाती।


03.


माँ 

समझाती है 

दुनियादारी 

ऊँच-नीच 

और 

लोलुप लोगों और

उनकी नज़रों से 

बचना-बचाना।


04.

रेखाचित्र :
बी मोहन नेगी (स्मृतिशेष)

माँ 

सही-ग़लत की

पहचान करना सिखाती,

मतभेद और मनभेदों के

हल सुझाती 

और

सुलझाती-अनसुलझी

उलझनों की कड़ियाँ। 

  •  एस-1/303, लाइफस्टाइल होम्स, होम्स एवेन्यू, वाटिका इण्डिया नेक्स्ट, सेक्टर 83, गुड़गाँव-122004, हरि./मो. 09414296536

Sunday, June 18, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03/285                      जून 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 18.06.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


 शैलेष गुप्त ‘वीर’





01. 


सच और झूठ ने

एक ही थाली में

खाना खाया,

अन्याय मुस्कराया!


02.


रामधनी

धनवान हो गया,

तुलसीदास से

बड़ा विद्वान हो गया!


रेखाचित्र :
बी मोहन नेगी (स्मृतिशेष)
03.


सच सो गया

और

झूठ

बाइज्ज़त

बरी हो गया!

  • 24/18, राधा नगर, फतेहपुर-212601, उ.प्र./मो. 09839942005

Sunday, June 11, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03/284                      जून 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 11.06.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 

 


मिथिलेश दीक्षित





01.

नहीं फ़र्क़ होता है

वय से

कविता उपजी

अन्तर्लय से!


02.


आँधियों से

क्यों डरें हम,

सामने आने से जब

तूफान भी

कतरा रहे हैं!


03.

रेखाचित्र : मॉर्टिन जॉन 

भीड़ जब भी

अनुकरण कर

भौंकती है,

तब हमारी अस्मिता

कुछ चौंकती है!

  • जी-91,सी, संजयपुरम लखनऊ-226016, उ.प्र./मो. 06389178793 

Sunday, June 4, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03/283                      जून 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 04.06.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


चक्रधर शुक्ल





01.


कमाल कर रही

‘वाइन’

तेज धूप में 

इतनी बड़ी लाइन।


02. संक्रमण 


धूल कणों से

फेफड़े 

संक्रमित हो रहे,

जीवन खो रहे।


03. प्रदूषण का ग्राफ़

छायाचित्र : उमेश महादोषी 

प्रदूषण का ग्राफ़ 

इतना ज़्यादा बढ़ा,

चेहरों  पर

मास्क चढ़ा।

  • एल.आई.जी.-1, सिंगल स्टोरी, बर्रा-6, कानपुर-208027(उ.प्र)/ मो. 09455511337