Sunday, August 27, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03/295                     अगस्त 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 27.08.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



रमेश कुमार भद्रावले





01. पछतावा


लहू के कतरों से

जो बीज

शहीद बो गये,

आजादी की फसल

छायाचित्र : उमेश महादोषी 

चिड़िया नहीं,

नेता चुग गये!


02. शुभारम्भ


जब कोई अच्छा

नया होटल खुलता

सारा शहर 

खुश हो जाता,

बाद में

होटल वही

शहर में

दस अस्पताल खुलवाता!

  • गणेश चौक, हरदा, म.प्र./मो. 09926482831 

Sunday, August 20, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03/294                     अगस्त 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 20.08.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  


मिथिलेश दीक्षित





01. 

चेतना को

जब छुयेंगे प्रश्न

उत्तर तभी दूँ,

हो अगर 

उपयुक्त

कोई वस्तु,

उसको तभी लूँगी!


02. 

चलते रहे

कँटीली राहों में

होकर हम,

घायल दोनों पाँव,

एक आस

नयनों में पाले

हम पहुँचेंगे गाँव!

रेखाचित्र : के. के. अजनबी 


03.

उल्लू बनेंगे माली,

जब भी बहार आये,

कोयल की मीठी तानें

कैसे न बाज़ गाये!

  • जी-91,सी, संजयपुरम लखनऊ-226016, उ.प्र./मो. 06389178793

Sunday, August 13, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03/293                     अगस्त 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 13.08.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  


चक्रधर शुक्ल




01.


आदमी का जीवन

विषमताओं से

भरा है,

साहसी

कभी नहीं डरा है!



छायाचित्र : उमेश महादोषी 


02. 


भार से पुल

या आर-पार से पुल

नदी में 

जा समाया,

भार किसने बढ़ाया!

  • एल.आई.जी.-1, सिंगल स्टोरी, बर्रा-6, कानपुर-208027(उ.प्र)/ मो. 09455511337

Sunday, August 6, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03/292                     अगस्त 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 06.08.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



प्रगति गुप्ता




  

01.

तुम और तुम्हारी 

यादों से-

जाने कैसा है 

रिश्ता मेरा-

तुम हो नहीं पास मेरे 

फिर भी रहता है कहीं- 

बहुत पास होने का 

एहसास तेरा... 


02.

वक्त गुज़रता है 

सुख-दु:ख आते जाते हैं 

सिर्फ- 

उनसे जुड़े एहसास 

ठहरते हैं- 

जो अक्सर बहुत कमी 

तो कभी- 

बहुत कुछ दे जाते हैं... 


रेखाचित्र : बी मोहन नेगी (स्व.)
03.

इश्क की महक 

एक बार 

जो महसूस कर ले 

वो भला ता-उम्र 

कैसे ना महका-महका घूमे...

  • 58, सरदार क्लब स्कीम, जोधपुर-342001, राज./मो. 07425834878