Showing posts with label अमरेन्द्र सुमन. Show all posts

Sunday, November 1, 2020

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

 समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /148                        नवम्बर 2020

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-
01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 01.11.2020
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!

अमरेन्द्र सुमन

01.

झूठ के गुलदस्ते में

सच के फूलों को देखना 

प्रतिकार नहीं

फिर भी क्यूँ 

यह हर एक को स्वीकार्य नहीं?

02.

चीन

तलाश रहा 

पचास के दशक से 

अब तक सिर्फ अपने 

स्वार्थ और वर्चस्व की जमीन

सिर्फ झूठ, धोखा 

और फरेब में ही प्रवीण। 

03. माँ -एक

सुकून भरी नींद

हाथ का पंखा है माँ

चित्र : प्रीति अग्रवाल 
सुहागिन सिन्दूर

और चूड़ी-शंखा है माँ

04. माँ -दो

नैनों की प्रतिष्ठा

प्रश्रय प्रतिज्ञा है माँ

द्रौपदी-उत्तरा

सविनय अवज्ञा है माँ

  • ’’मणि विला’’ प्राईमरी स्कूल के पीछे, केवटपाड़ा (मोरटंगा रोड) दुमका-814101, झारखण्ड/मो. 09431779546

Sunday, August 2, 2020

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /135                       अगस्त 2020

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-
01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 02.08.2020
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!

अमरेन्द्र सुमन

01. तुम्हारे टूटने से...

तुम्हारा टूटना
उफनती नदियों का
असमय सूख जाने जैसा है।

तुम्हारे टूटने से
रेखाचित्र : डॉ सुरेंद्र वर्मा 
टूट जायेंगे छोटे-बड़े कई सपने
मर जायेगा- 
सपनों के भीतर का संसार।

02.

पड़ा खाट पर
अस्वस्थ अकेला
पिता बोझ अब, पिता झमेला।

  • ’’मणि विला’’ प्राईमरी स्कूल के पीछे, केवटपाड़ा (मोरटंगा रोड) दुमका-814101, झारखण्ड/मो. 09431779546

Sunday, May 24, 2020

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /125                              मई  2020

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-
01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 24.05.2020
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!

अमरेन्द्र सुमन

01.

शरीर यह
दूसरों पर निर्भर
जीवन शेष, 
जीना अब दूभर।  

02.
रेखाचित्र : संध्या तिवारी 

खाट ही यह
सफर का अंतिम आसन
सुन मेरे दुर्याेधन, दुःशासन!

03.

श्मशान में
सजी चिता है
औलादों से खूब पीड़ित पिता है।  

  • मणि विला, प्राईमरी स्कूल के पीछे, केवटपाड़ा (मोरटंगा रोड) दुमका-814101, झारखण्ड/मो. 09431779546

Sunday, July 29, 2018

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 36                  जुलाई 2018

रविवार  :  29.07.2018 

‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा। 
सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 

अमरेन्द्र सुमन

01. वह करीब होती है....

संघर्षों में
टिमटिमाती रौशनी की तरह

गहरी नींद में
मुस्कुराते स्वप्न की तरह

तिरस्कार में
जीवित आश्वासन की तरह

और अशांति में
पूर्ण विश्राम की तरह

मेरी दुनिया जब भी गरीब होती है
बिना औपचारिकता के वह करीब होती है। 
छायाचित्र : अभिशक्ति गुप्ता

02. प्रेम का व्यापार 

पेड़ की टहनियों से
असमय गिरते पत्तों की तरह 
दिख रहा था उसका प्यार 

प्रतीत होता था 
प्रेम नहीं
वह कर रही हो 
प्रेम का व्यापार 
            
  • ‘‘मणि बिला’’, केवट पाड़ा (मोरटंगा रोड) दुमका, झारखण्ड/मो. 09431779546