Sunday, March 28, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /169                      मार्च 2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 28.03.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  


सुनीता काम्बोज




01.

रोज राजनीतिक वादों

किताब पढ़ता हूँ

बेरोजगारी से लड़ता हूँ

नींद की गद्दारी के कारण

अब सपने भी नहीं आते

कोई हुक्मरानों को 

खबर कर कर दो

वो हमें

नींद की एक गोली

क्यों, नहीं दे जाते?


02.


अधूरी प्रेम कथाएँ

बाँचता जमाना

इसलिए छोड़ चले हम

अधूरी अपनी प्रेमकहानी।


03.


डाली प्रेम करती है

फूलों से पत्तियों से

रेखाचित्र : डॉ. संध्या तिवारी 
पर उन्हें गिरने से

नहीं सकती रोक

तुम्हें कैसे रोकूँ

गिरने से?

  • मकान नंबर-120, टाइप-3, जिला संगरूर, पंजाब

Sunday, March 21, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /168                      मार्च  2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 21.03.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


भावना कुँअर




01. पहरे


मेरी आँखों पर

इतने पहरे

पहले तो न थे

देख सकती थी मैं भी

खूबसूरत ख़्वाब

पर अचानक क्या हुआ...

जो निकाल ली गई

इनकी रोशनी

और अब तो ये

रो भी नहीं सकती।


02. स्याह धब्बे


आँखों के नीचे

दो काले स्याह धब्बे 

आकर ठहर गये

चित्र : प्रीति अग्रवाल  
और नाम ही नहीं लेते

जाने का

न जाने क्यों 

उनको

पसंद आया 

ये अकेलापन। 

  • सिडनी, आस्ट्रेलिया
  • भारत में : द्वारा श्री सी.बी.शर्मा, आदर्श कॉलोनी, एस.डी.डिग्री कॉलिज के सामने, मुज़फ़्फ़रनगर (उ.प्र.) 
  • ईमेल :  bhawnak2002@gmail.com

Sunday, March 14, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /167                       मार्च 2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 14.03.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  


रजनी साहू




01. 


विपत्ति वो छन्नी है

जो पराया और अपना 

निथार देती है

अपनों का प्यार और

पराये का बहिष्कार कर देती है

ये चवन्नी, अट्ठन्नी की छन्नी


रेखाचित्र : रीना मौर्या मुस्कान 
02.


फिर वही तलाश

एक खत्म होने पर

दूजे की आस

जीवन है हताश

  • बी-501,कल्पवृक्ष सीएचएस, खण्ड कॉलौनी, सेक्टर 9, कॉर्पाेरेद्वान बैंक के पीछे, प्लाट नं. 4, न्यू पानवेल (पश्चिम)-410206, नवी मुंबई, महाराष्ट्र/मो. 09892096034

Sunday, March 7, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /166                      मार्च 2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 07.03.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  


(स्व.) अमन चाँदपुरी 




01. मोह-माया

नदी का पानी बहता रहता है

सारी मोह-माया त्यागकर

लेकिन,

बहने का मोह 

कभी त्याग नहीं पाया।

02. साहित्य

कुछ साहित्य

समय-शिला पर ही

छोड़ देते हैं अपनी छाप

कुछ

भविष्य-भविष्य चिल्लाते हैं

अमर होने के लिए

फिर भी

मौन रह जाते हैं।

03. मृत्यु

आज नहीं

कल नहीं

परसों भी नहीं

तुम मुझसे मिलने

आना ही नहीं।

04. तलाश

ख़ुद की तलाश में

रेखाचित्र : मॉर्टिन जॉन 

नोंच डाला मैंने

अपना ही बदन।

05. आज़ाद

रूह ने सुना दी

जिश्म को सज़ा-ए-मौत

और खुद हो गई आज़ाद।

  • परिवार का पता: ग्राम व पोस्ट- चाँदपुर प टांडा, जिला- अम्बेडकर नगर-224230, उ.प्र./मो. 09721869421

Sunday, February 28, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /165                      फरवरी 2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 28.02.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



शील कौशिक





01. पीड़िता


किसी के लिए वह किस्सा भर था

पर उसके जीवन का हिस्सा था

उसकी जड़ों का हिलना

काँपते रहने था जीवन भर


02. वह


प्रशंसकों से घिरा

महफ़िल में डोलता है

चुप रह कर भी

वह कितना बोलता है


रेखाचित्र : कमलेश चौरसिया 
03. मन


मन के अंदर

कई मन हो जाते अंकुरित

कितने ही रूप और अहसास

हो जाते तरंगित

  • मेजर हाउस नं. 17, हुडा सेक्टर-20, पार्ट-1, सिरसा-125055, हरि./मो. 09416847107

Sunday, February 21, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /164                      फरवरी 2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 21.02.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!



नलिन




01.

त्यागभूमि यह, भागभूमि यह

हम सच्चे साधो हैं

हम मिटटी में पले बढ़े हैं

मिटटी के माधो हैं


रेखाचित्र : अनुभूति गुप्ता 
02.

कुहरे के परकोटे 

उनके भीतर मैं हूँ

पंख उग गये मेरे

जब से बाहर देखा

खड़े हुए धुँधलाए

मैंने अपने कल को

  • 4 ई 6 , तलवंडी , कोटा - 324005 , राजस्थान , मो. 094139 87457

Sunday, February 14, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /163                      फरवरी 2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 14.02.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



 चक्रधर शुक्ल




01.


समय के पहले 

कुछ नहीं हो पाया ,

अभिमानी ने 

घर 

सर पर उठाया!


02.


प्रकृति से

खिलवाड़ 

महँगा पड़ा,

खुले में 

रहना पड़ा!


03.


पुरखों को

याद कर

संस्कारों को जीता,


कर्म करते रहो 

रेखाचित्र : (स्व.) बी.मोहन नेगी 

सिखलाती गीता!


04.


नदी में 

बाँध बनाकर

प्रवाह को 

थामने की चुनौती,

प्रलय

अहंकार को तोड़ती 

मिट्टी को रौंदती!

  • एल.आई.जी.-1, सिंगल स्टोरी, बर्रा-6, कानपुर-208027(उ.प्र)/ मोबाइल : 09455511337

Sunday, February 7, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /162                       फरवरी 2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 07.02.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


 सुशील पाण्डेय




01.


मेहनतकश/किसान का दर्द

माँ धरती समझती है

दुःख में दरकती है!


02. 


थके-हारे पिता की

निकल रही ‘चीख’

कलुवा के कानों में

मोबाइल की लीड।


03. 


चारों ओर/रोटी के लिए शोर

और/पेट का ककहरा है,

अफसोस

धृतराष्ट्र/गूँगा-बहरा है


04.


हमारी जागरूकता

केवल अखबारों के 

रेखाचित्र : कमलेश चौरसिया 
चर्चित दर्पण तक

बौद्धिकता/बेमुद्दा बहस तक

और दार्शनिकता

उलझाव तक।


05.


जाग नहीं सकती

कठपुतली,

तभी लग रही/बहुत भली!

  • 128/24, सी-ब्लॉक, किदवईनगर, कानपुर-208011, उ.प्र./मो. 09651690735 

Sunday, January 31, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /161                       जनवरी 2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 31.01.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


ज्योत्स्ना  प्रदीप


01.

किसकी तपिश में

पिघलाएँ ये 

आँसू जमे-जमे

हर शख्स की आँखों में

जब

छिपी हों शबनमें!


02.


कामयाबी 

खुद हैरान..

दरख्तों की जगह पर

बेख़ौफ़ कब्ज़ा कर रही हैं 

बेदर्द इमारतें 

आलीशान!

रेखाचित्र : अनुभूति गुप्ता

03.

इक मंज़र

ज़िन्दगी में ऐसा 

आ ठहरा...

कभी पत्थर में पाया देवता

तो कभी देवता 

पत्थर सा बहरा!

  • 32, गली नं. 09, न्यू गुरुनानक नगर, गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड, जालंधर-144013, पंजाब/मो. 07340863792

Sunday, January 24, 2021

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /160                       जनवरी 2021

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 24.01.2021
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


उमेश महादोषी



01.

वर्षो से ढूँढ़ रहा हूँ
वो नहीं दिखता
मेरी आँखों के सामने से
निकल जाता है
इक गंध का गुब्बारा
मुझको क्यों नहीं दिखता...


02.

समय कपड़े बदल रहा है
थोड़ी देर को मुँह फेर लो भाई
नयी ड्रेस को 
नज़र न लग जाये कहीं!

03.

तुम्हारे चेहरे की लालिमा
अवकाश पर है
कोई बात नहीं
मैं ही थोड़ा हँस दूँगा
घूँघट हटने तो दो
‘आहट’ का!

04.

ये किसे बुलाता है समय, तू!
नहीं जानता
वो एक लठैत की तरह आयेगा...
ऐसा कर भाई!
एक अगरबत्ती सुलगा...
तेरे घर आयेगा
ईश्वर ऐसे ही आयेगा!
-121, इंदिरापुरम, निकट बीडीए कॉलोनी, बदायूँ रोड, बरेली-243001, उ. प्र./ मो. 09458929004