Sunday, April 17, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /224                         अप्रैल 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 17.04.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


चक्रधर शुक्ल



01.


शरीर का तापमान

रखना मेन्टेन, 

जाड़ा 

बी पी बढ़ाता

आदमी 

हो जाता लालटेन।


02.


बर्फ़ की

सर्जिकल स्ट्राइक देखकर

सैलानी हरषाये,

स्नोफाल

देखने चले आये।


03.


सुबह का सूरज

कुहरे का साथी ,

छायाचित्र : उमेश महादोषी  
दिखाई नहीं दे रहा

पास खड़ा हाथी।


04.


धूप में  रहना

सभी को भा रहा ,

हवा में  तीखापन

पहाड़ों से आ रहा।

  • एल.आई.जी.-1, सिंगल स्टोरी, बर्रा-6, कानपुर-208027(उ.प्र)/ मो.  09455511337

Sunday, April 10, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /223                        अप्रैल 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 10.04.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


रमेश कुमार भद्रावले




01. इंसाफ 

          

काली पट्टी बाँधकर,

न्याय की तराजू

औरत के हाथों,

क्या दे दी गई,

जन्म से पहले- गर्भपात 

जन्म के बाद- प्रताड़ना, दहेज 

ताउम्र न्याय के

लिए तरस गई!


02. कला


काम उसी से चलता

टुकड़ा हो, आधी-पौन,

या- हो,

अख्खी,

डिजाइन, रोटी की,

आदमी ने,

चाँद से ही,

सीखी!


चित्र : प्रीति अग्रवाल 
03. फागुन

साल का,

हर महीना

मस्ती के रंग में,

रंग जाता,

यदि, फागुन खुद,

अपने साथियों,

के साथ होली

खेल जाता,!

  • गणेश चौक, हरदा, म.प्र./मो. 09926482831

Sunday, April 3, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

 समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /222                        अप्रैल 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 03.04.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


ज्योत्स्ना शर्मा 




01.


खिलौने तोड़कर

एक ने कहा- असभ्य!

कब सभ्य बन पाएगा?

टुकड़ों को

और महीन करते हुए

दूसरे ने कहा

जब सतयुग आएगा।


02.


खूबसूरत है

मेरी हिन्दी भाषा

मनोहर अर्थों का

सुन्दर शब्दों में

विन्यास है, रस-विभाग है!

देखिए तो-

प्रेम राग है और ईर्ष्या आग है!

छायाचित्र : उमेश महादोषी 


03.


सुखद होता है

मित्रों से मिलना!

इसका

सुन्दर प्रमाण मिल गया

जब

किरणों की आहट से

फूलों का

चेहरा खिल गया...!

  • एच-604, प्रमुख हिल्स, छरवाडा रोड, वापी, जिला-वलसाड-396191, गुजरात/मो. 09824321053

Sunday, March 27, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /221                        मार्च 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 27.03.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


पुष्पा मेहरा




01.


घुप्प अँधेरा 

रात भर रात 

धरती की प्यास बुझाती रही 

सुबह कोर दृकोर हँसी

और मैं -

एक कतरा बूँद को  तरसती रही द्य 


02.


मेरी-तेरी कहते-सुनते 

कुछ प्यार कुछ तकरार 

कुछ मान-मनुहार करते 

वक्त की सलीब पर टँगे

अदना से प्राण काँटों की राह पर 

फूल चुनते रहे 

कब शाम हुई पता ही ना चला।


03.

छायाचित्र : उमेश महादोषी 


आज भी माँ    

तुलसी और गंगा पर 

आस्था के दीप जलाती है 

भावी पीढ़ी को 

संस्कारों की धरोहर देती है।

  • बी-201, सूरजमल विहार, दिल्ली-92/फ़ोन 011-22166598 

Sunday, March 20, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /220                       मार्च 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 20.03.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


शिव डोयले





01.


बिना किताब के

पढ़ लेती है

जवान होती लड़की

आदमी में 

पनपते भेड़िये से 

बचकर रहना!


02.


दल-बदलुओं-सा

ये रेत का/स्वभाव

सूरज से/कह दो

निकला न करे

नंगे पाँव!


03.


तेरी राह से

गुजरते हुए

यूँ पत्ते चरमराये

लगा, मानो

तेरे साथ बीते दिन

फिर लौट आये!


04.


उसने सम्बन्धों को

इस तरह

भुला दिया,

जैसे यात्रा के दौरान

नदी में 

इक सिक्का

रेखाचित्र : (स्व.) बी.मोहन नेगी 

डाल दिया!


05.


गिरकर 

चूर हुआ ट्रक

घाटी की/उतार से

टूटफूट में

शेष बचा था

‘देखो मगर प्यार से’!


  • 19, झूलेलाल कॉलोनी, हरीपुरा, विदिशा-464001, म.प्र./मो. 09685444352

Sunday, March 13, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /219                        मार्च 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 13.03.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


वीणा शर्मा वशिष्ठ




01. पहेली


नटखट बचपन

गरीबी की चादर में

कब पचपन हुआ..

अनसुलझी-सी


पहेली है ये...!


02. तीन बंदर

आह!

तीनों बंदर बदल गए

समय के बदलते रूप में

अब वो

गिरगिट से भी

श्रेष्ठ हो गए।

रेखाचित्र : अनुभूति गुप्ता 

03. बुढापा


नटखट मुन्नू की

तोतली बोली,

माँ ने समझी...

बुढ़ापे की दहलीज पर

मुन्नू नहीं समझता

माँ की बिन दाँतों की भाषा!

  • 597, सेक्टर-8, पंचकूला-134109, हरियाणा/मो. 07986249984 

Sunday, March 6, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /218                        मार्च  2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 06.03.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


राजेश ’ललित’




01. ख़ुशियाँ फिर से


इतनी बेचैनियों 

के बीच बिखरा 

जीवन इधर-उधर

ढूँढ रहा मैं

रखकर भूल गया था

अपने ही पल्लू में बँधी 

ख़ुशियाँ अपार मिलीं।


02. सूरज


सूरज ने

खिलखिला कर

भर दिया

संसार में रंग

लाल गुलाबी

कभी सुनहरा

कभी पीला

अकेलेपन का

अहसास रहा

सालता 

हर रोज 

सुबह से शाम तक


03. 

चलो ढूँढें

छायाचित्र : उमेश महादोषी 

फिर से

वो खिलखिलाती

हँसी

गुम हो गई थी

जो बचपन की गली

तुम्हें मिले तो 

कुछ हँसी मेरी

भी ले आना

निश्छल हँसे ज़माना 

गुज़र गया।

  • बी-9/ए, डीडीए फ़्लैट, निकट होली चाईल्ड स्कूल, टैगोर गार्डन विस्तार, नई दिल्ली-27/मो. 09560604484 

Sunday, February 27, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /217                        फरवरी 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 27.02.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


चक्रधर शुक्ल




शीत ऋतु : कुछ क्षणिकाएँ  


01.

पहाड़ों पर 

बर्फ़ का गिरना

लगातार जारी ,

ठंड से

दुनिया हारी।


02.

पहाड़ 

बर्फ़ का श्रृंगार करके

इतराए,

मैदानी इलाकों में 

लोग कंपकंपाए।


03. 


बच्चे 

बर्फ़ के गोले

बना-बनाकर

उछाल रहे ,

सैलानी 

कुल्लू-मनाली

नैनीताल जा रहे।


04.

तापमान जीरो

पहाड़ों पर

छायाचित्र : उमेश महादोषी 
सैलानी काँपें ,

मौसम वैज्ञानिक 

पारा नापें।


05.

पाला गिरा

अँगुलियाँ फूटी ,

धूप ने

वैद्य बनकर

खिलायी जड़ी-बूटी।

  • एल.आई.जी.-01ए, सिंगल स्टोरी, बर्रा-06ए कानपुर-208027 उ. प्र./मो. 09455511337