Sunday, February 27, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03 /217                        फरवरी 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 27.02.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


चक्रधर शुक्ल




शीत ऋतु : कुछ क्षणिकाएँ  


01.

पहाड़ों पर 

बर्फ़ का गिरना

लगातार जारी ,

ठंड से

दुनिया हारी।


02.

पहाड़ 

बर्फ़ का श्रृंगार करके

इतराए,

मैदानी इलाकों में 

लोग कंपकंपाए।


03. 


बच्चे 

बर्फ़ के गोले

बना-बनाकर

उछाल रहे ,

सैलानी 

कुल्लू-मनाली

नैनीताल जा रहे।


04.

तापमान जीरो

पहाड़ों पर

छायाचित्र : उमेश महादोषी 
सैलानी काँपें ,

मौसम वैज्ञानिक 

पारा नापें।


05.

पाला गिरा

अँगुलियाँ फूटी ,

धूप ने

वैद्य बनकर

खिलायी जड़ी-बूटी।

  • एल.आई.जी.-01ए, सिंगल स्टोरी, बर्रा-06ए कानपुर-208027 उ. प्र./मो. 09455511337 

No comments:

Post a Comment