समकालीन क्षणिका ब्लॉग अंक-03 /154 दिसंबर 2020
क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}
रविवार : 13.12.2020
सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!
शोभा रस्तोगी 'शोभा'
01.
भूलने लगती हूँ मैं
अपना नाम, गली, शहर
तेरी याद महक बन
झंकृत कर जाती है साँसें
रच देती है हाथों में मेहँदी
पाँवों में महावर
और मैं ...
ढूँढने लगती हूँ
तेरी खुशबू
हर व्यथा के
कपड़े उघाड़।
02.
तुम देखते हो चाँद
![]() |
| रेखाचित्र : सिद्धेश्वर |
अँजुरी में भरकर
उछाल देते हो एक चुम्बन
जो लहराता बलखाता
उड़ान भरता है शशि पथ पर
फ़िर वापस हो लेता है
और सज जाता है
ठीक बीचोंबीच
मेरी पेशानी के।
- आर जेड डब्ल्यू-208-बी, डी.डी.ए. पार्क रोड, राजनगर-2, पालम कालोनी, नई दिल्ली-77/मो. 09650267277


















