Sunday, July 24, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

 समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /238                           जुलाई 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 24.07.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!



उमेश महादोषी






01.


रणक्षेत्र में

यदि खड़े हों 

आपके सामने

भयावह

अट्ठहास करते...

आपकी अँगुलियों में

जरूरी हो जाते हैं

कुछ लम्बे-तीखे नाखून


समझ रहे हैं न आप!


02.


युद्ध 

रेखाचित्र : कमलेश चौरसिया 
अब युद्ध की तरह ही

लड़ा जायेगा

मानसिक द्वंद्व पैदा करके

तालियाँ पीटने का 

तुम्हारा हथियार

काम नहीं आयेगा।


  • 121, इंदिरापुरम, निकट बीडीए कॉलोनी, बदायूं रोड, बरेली-243001/मो. 09458929004 

Sunday, July 17, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /237                           जुलाई 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 17.07.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!   


राजेश ‘ललित’




01. गिरगिट


गिरगिट ने?

गर्मी से बचने को 

रंग बदले,

आदमी ने;

आदमी से बचने को 

मुखौटे।



02. गौरैया


खत्म हो गई सर्दी,

छायाचित्र : उमेश महादोषी 

मैं आ गई,

चीं चीं करती।

फिर से बनाती,

नया घोंसला नया,

जैसे जन्म हो नया; 

एक अरसे के बाद।

  • बी-9/ए, डीडीए फ़्लैट, निकट होली चाईल्ड स्कूल, टैगोर गार्डन विस्तार, नई दिल्ली-27/मो. 09560604484

Sunday, July 10, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /236                           जुलाई 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 10.07.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  



पुष्पा मेहरा





01.


उसे मजदूर कहूँ  कि मजबूर

जिसने शहर आकर

ऊँची दृऊँची इमारतों की

ईंट से ईंट जोड़ी

घर-परिवार से जुदा होने की

मज़बूरी झेली।


02.


सड़क किनारे

पत्थर तोड़ती मजदूरिने नहीं जानतीं 

‘मजदूर दिवस’

वे तो सामने बिछी रोड़ी, बदरपुर

और ईंटों में जठराग्नि बुझाने की

विधा ही जानती हैं और

गिट्टियों के अम्बार पर लेटे

अपने दुधमुँहे की किलकारी 

देखने की खातिर-

आधे-पौने में ही संतोष करती हैं 

रेखाचित्र : कमलेश चौरसिया 


03.


एक कींचड़ में सने पाँव ले

गारा  ढोता है, दूसरा 

ऊँची इमारतों की नींव गढ़ता है

ख़ुद बच्चों की नींव मजबूत रखने की

कोशिश में  मज़दूर

ख़ानाबदोश ही रह  जाता है।

  • बी-201, सूरजमल विहार, दिल्ली-92/फ़ोन 011-22166598

Sunday, July 3, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /235                           जुलाई 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 03.07.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



शिव डोयले




01. दृश्य 


पहाड़ बना कवि 

अपनी कविता में 

कुछ इस तरह 

कह गया 

रात नहाती रही 

नदिया किनारे 

चाँद ने देखा 

ईर्ष्यावश 

आधा रह गया। 


02. साथ में 

चित्र : प्रीति अग्रवाल 


अकेला नहीं हूँ मैं 

मेरे साथ हैं 

गरीबी, बीमारी, 

बच्चों की पढ़ाई 

पत्नी की पीड़ा 

और साहूकार की 

उधारी! 

  • 19, झूलेलाल कॉलोनी, हरीपुरा, विदिशा-464001, म.प्र./मो. 09685444352

Sunday, June 26, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /234                           जून 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 26.06.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


वीणा शर्मा वशिष्ठ




01. नाखून


ये नाखून

सौंदर्य की कसौटी

क्यों न हों?

देह नोचने वालों का

मुहँ नोच लें

सौंदर्य को औजार बना लें।


02. चुप


चुप होना.... समर्पण है 

चुप होना.... ग्लानि भाव है 

चुप होना.... जुड़ाव की प्रक्रिया है 

चुप होना.... सम्मान है 

चुप होना.... प्रेम है 

चुप होना.... दिल टूटना है 

चुप होना... धैर्य है 

कभी चुप रह कर देखना... 

चुप होना... जीवन में परिवर्तन है। 


03. स्मृतियाँ


कचोटती रिक्तता में... 

रेखाचित्र : डॉ. सुरेंद्र वर्मा 

सुनहरी स्मृतियाँ 

मलहम बन जाती हैं। 


04. शब्द


शब्द, शब्द नहीं

धार है

पैनी कटार है

मन घायल करती

राजनेताओं के

भाषणों की ज़ुबान है।

  • 597, सेक्टर-8, पंचकूला-134109, हरियाणा/मो. 07986249984 

Sunday, June 19, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /233                           जून 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 19.06.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


ज्योत्स्ना शर्मा





01.


कितना गुस्सा थी मैं

किसी की नहीं सुनी

मन का पहना, मन का खाया

कितना शोर मचाया

खूब भटकी अपनी ‘आज़ादी’ के साथ

लौटी जो घर...

न जाने किन ख्यालों में खो गई

और फिर...

तुम्हारे कन्धे पर

सिर रखकर सो गई।


02.


सकरी गलियों में

बड़े-बड़े वाहन

अटक ही जाएँगे

सुनो!

मन को विस्तार दो

तभी बड़े विचार आयेंगे।


03.


आज के दौर में

दीमकों ने खाई

तो, किताब मुस्कराई

रेखाचित्र : राजेंद्र परदेसी 
और बोली... चलो!

किसी के तो काम आई।


04.

झूठ के नगर में

किसी ने

हमारे प्यारे ‘सच’ की

बात चला दी

सब चिल्लाए, ‘ऐसा कुछ नहीं होता है’

मज़े की बात

हमने भी

हाँ में हाँ मिला दी।

  • एच-604, प्रमुख हिल्स, छरवाडा रोड, वापी, जिला-वलसाड-396191, गुजरात/मो. 09824321053 

Sunday, June 12, 2022

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /232                           जून 2022 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 12.06.2022
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!



चक्रधर शुक्ल




01.


दृश्यता

इतनी कम,

बाहर निकले

कपड़े नम।


02.


आँखों  का सम्मोहन 

रह-रह कर 

जादू दिखाए,

ढाई आखर 

हम पढ़ ना पाए  

आईना चिढ़ाए।


03.


उसका 

खिड़की पर 

बार-बार आना

यह बताता है  ,

बसंत 

बौराता है।


04.


आँखों ही आँखों में 

संवाद 

प्रेम 

निर्विवाद।


05. 


देह के आकर्षण का 

रेखाचित्र : कृष्ण कुमार अज़नबी 
भ्रम जाल टूटा,

अन्ततःकरण

शुद्ध होते ही

प्रेमांकुर फूटा।


06.

मृगतृष्णा का भ्रम 

उसे सताता  ,

अन्दर की यात्रा 

करता नहीं 

बाहर डूब जाता।

  • एल.आई.जी.-1, सिंगल स्टोरी, बर्रा-6, कानपुर-208027(उ.प्र)/ मोबाइल: 09455511337