Sunday, February 3, 2019

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका            ब्लॉग अंक-03 / 57                 फ़रवरी 2019


क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श क्षणिका विमर्श }

02. अविराम क्षणिका विमर्श क्षणिका विमर्श }


रविवार : 03.02.2019

        ‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।
       सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!


चक्रधर शुक्ल








01. ऊर्जस्वी

सूर्य को अर्ध्य देना
ऊर्जावान को प्रणाम
रेखाचित्र : डॉ. सुरेंद्र वर्मा 
सूर्य
उद्भव का नाम!

02. सलाह

घनीभूत पीड़ाएँ
अपनों की शेयर करें
मार्केट गिर रही है
ऐसे में 
निवेश न करें!


  • एल.आई.जी.-01ए, सिंगल स्टोरी, बर्रा-06ए कानपुर-208027 उ. प्र./मो. 09455511337

No comments:

Post a Comment