समकालीन क्षणिका ब्लॉग अंक-03/323 मार्च 2024
सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!
मिथिलेश दीक्षित
01.
झूठ के पैरों
कुचलकर
सच अकेला चला,
भीड़ ने भी छला।
02.
मंज़िल के
क़दमों को कैसे
चूमेंगे,
जब खण्ड-खण्ड में
एक दायरे में
घूमेंगे!
हम नहीं होंगे
हमारी अस्मिता होगी,
धरा होगी,
हमारी अक्षरा की
गूँजती
वाणी परा होगी!
- जी-91,सी, संजयपुरम लखनऊ-226016 (उ.प्र.)















%20ed.jpg)



