Sunday, April 23, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /277                     अप्रैल 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 23.04.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  


रमेश कुमार भद्रावले





01. तोता


मेरा गंगाराम भी

जमाने के साथ-साथ

बिगड़ता जाता है

हरी मिर्च देखकर नहीं

पिज्जा देखकर 

चोंच बढ़ाता है


02. धूप-छाँव


जीवन में

रेखाचित्र : सिद्धेश्वर 

जिन्दगी भी/सचमुच

पतंग जैसी होती है

कभी ऊपर, कभी नीचे

कटकर 

कभी लुट तक जाती है।

  • गणेश चौक, हरदा, म.प्र./मो. 09926482831

Sunday, April 16, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /276                     अप्रैल 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 16.04.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


चक्रधर शुक्ल




01.


पति-पत्नी 

दोनों कमाते,

तनाव इतना

खा नहीं पाते।


02. बेवाइयों का दर्द 


पैर की

फटी बेवाइयों का दर्द 

बाप जाने

या गाँव का किसान

जिसने

उठा रक्खी हैं दर्द की शिलाएँ

कहाँ तक कराहें

कहाँ तक चिल्लाएँ।


03. पराली

रेखाचित्र : कमलेश चौरसिया 


धूल, प्रदूषण

फेफड़ों पर हाबी,

उस पर

पराली जलाएँ 

मौत संभावी।

  • एल.आई.जी.-1, सिंगल स्टोरी, बर्रा-6, कानपुर-208027(उ.प्र)/ मो. 09455511337 

Sunday, April 9, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /275                     अप्रैल 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 09.04.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 


मिथिलेश दीक्षित





01.

कई बार

वह घड़ी 

परीक्षा की आयी,

जब हमने भी

मृत्यु द्वार से

लौटायी! 


02.

बोलबाला

कागों का

हो गया 

सफ़ाया आज

हरे-भरे बागों का।


छायाचित्र : अभिशक्ति गुप्ता  


03.

वक्त की आवाज़ को 

पहचानती हूँ,

मेरे घर के

कट गये हैं

रोशनी के तार क्यों

यह जानती हूँ!

  • जी-91,सी, संजयपुरम लखनऊ-226016 (उ.प्र.) 

Sunday, April 2, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /274                     अप्रैल 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 02.04.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



प्रगति गुप्ता





01.


कुछ एहसासों को अब 

मेरे पास छोड़ तो ज़रा 

कुछ गुम हुए पलों को 

फिर से लौट आने दे ज़रा 

ज़िंदगी ने फिर से वही 

साँसें ली हैं- 

तू मुझे... 

मुझे खुद में महसूस होने दे ज़रा... 


02.


ना मैं मन्नत 

माँगता- 

रेखाचित्र : डॉ. संध्या तिवारी 

ना धागे बाँधकर 

खोलता- 

बस उस खुदा का साथ 

खोजता-

उसके साथ चलने और होने के 

एहसास 

माँगता... 

  • 58, सरदार क्लब स्कीम, जोधपुर-342001, राज./मो. 07425834878 

Sunday, March 26, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /273                     मार्च 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 26.03.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



केशव शरण





01.


अपने आंसू पीता हुआ

तुम्हारे जाम को

याद करता हूँ

शाम को उभरने वाले

इस दर्द में भी

इक नशा है


02.


नुस्खा, दवा, दूध, आटा

चित्र : प्रीती अग्रवाल 

सब सही हैं तो

गलत कौन

क्या वो

जो हमेशा के लिए

हो गया मौन!

  • एस 2/564, सिकरौल, वाराणसी कैन्ट-221002 (उ0प्र0)

Sunday, March 19, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                          ब्लॉग अंक-03 /272                     मार्च 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 19.03.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!   


शोभा रस्तोगी शोभा 




01. नदी

 

गई रात

नीला शुभ्र आसमां

उतर आया नदी पे

चाँद तारों के साथ

और नदी

झिलमिला उठी

भर रात डूबते उतराते रहे

खूब नहाते रहे सितारे

चाँद घना उजला हो गया

नभ नीलिमा नदी में सो गई

सुबह नदी उदास थी


02. साथ तेरा



रही चाहत सदा

तेरे साथ की

रेखाचित्र : सिद्धेश्वर 
तुम

जिन्न नहीं अलादीन के

कि मेरे सवालों को 

माकूल हल मिल जाये

तुम्हारे साथ होने पर भी

सवाल तो टँगे रहते हैं हमेशा

बस, उनका पैनापन भोथरा हो जाता है 

  • आर जेड डब्ल्यू-208-बी, डी.डी.ए. पार्क रोड, राजनगर-2, पालम कालोनी, नई दिल्ली-77/मो. 09650267277