Sunday, August 13, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03/293                     अगस्त 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 13.08.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  


चक्रधर शुक्ल




01.


आदमी का जीवन

विषमताओं से

भरा है,

साहसी

कभी नहीं डरा है!



छायाचित्र : उमेश महादोषी 


02. 


भार से पुल

या आर-पार से पुल

नदी में 

जा समाया,

भार किसने बढ़ाया!

  • एल.आई.जी.-1, सिंगल स्टोरी, बर्रा-6, कानपुर-208027(उ.प्र)/ मो. 09455511337

Sunday, August 6, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03/292                     अगस्त 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 06.08.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



प्रगति गुप्ता




  

01.

तुम और तुम्हारी 

यादों से-

जाने कैसा है 

रिश्ता मेरा-

तुम हो नहीं पास मेरे 

फिर भी रहता है कहीं- 

बहुत पास होने का 

एहसास तेरा... 


02.

वक्त गुज़रता है 

सुख-दु:ख आते जाते हैं 

सिर्फ- 

उनसे जुड़े एहसास 

ठहरते हैं- 

जो अक्सर बहुत कमी 

तो कभी- 

बहुत कुछ दे जाते हैं... 


रेखाचित्र : बी मोहन नेगी (स्व.)
03.

इश्क की महक 

एक बार 

जो महसूस कर ले 

वो भला ता-उम्र 

कैसे ना महका-महका घूमे...

  • 58, सरदार क्लब स्कीम, जोधपुर-342001, राज./मो. 07425834878

Sunday, July 30, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                      ब्लॉग अंक-03/291                     जुलाई 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 30.07.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!   



मिथिलेश राकेश





01. नई आवाज़ बनके


करवटें

कब तलक लेगी

उठ जा

तू अब भोर समझके

झींगुरों की आवाज़ का

संगीत सुन

थिरक ले

बस तिमिर को पार करके

एक नई आवाज़ बनके।


02. अभी बाक़ी है


जज़्बातों में

दर्द का होना

लाज़िमी है

और...

चित्र : प्रीति अग्रवाल 

दर्द में 

इंतज़ार रहता है

क्योंकि

उम्मीद 

अभी बाक़ी है।


  • मो.: 09870808920/ईमेल : mrakesh.kvbly@gmail.com

Sunday, July 23, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                        ब्लॉग अंक-03/289                     जुलाई 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 23.07.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है!  


वी. एन. सिंह




01. पानी


काश समाज में पानी होता

पानी में आक्सीजन

मछलियाँ जीवित रहतीं

और हम भी।

रेखाचित्र : डॉ. सुरेंद्र वर्मा 

02. हादसा का बर्फ हो जाना


मैंने कब कहा

बर्फ सा आदमी का हो जाना

एक हादसा है

हादसे का बर्फ हो जाना

हादसा है।

  • 111/98-फ्लैट 22, अशोक नगर, कानपुर-208012, उ.प्र./मोबा. 09935308449

Sunday, July 16, 2023

क्षणिका चयन-01 : मुद्रित अंक 01 व 02 के बाद

समकालीन क्षणिका                        ब्लॉग अंक-03/289                    जुलाई 2023 

क्षणिका विषयक आलेखों एवं विमर्श के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

01. समकालीन क्षणिका विमर्श { क्षणिका विमर्श}
02. अविराम क्षणिका विमर्श {क्षणिका विमर्श}

रविवार  : 16.07.2023
‘समकालीन क्षणिका’ के दोनों मुद्रित अंकों के बाद चयनित क्षणिकाएँ। भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंक में क्षणिकाओं का चयन इन्हीं में से किया जायेगा।

सभी रचनाकार मित्रों से अनुरोध है कि क्षणिका सृजन के साथ अच्छी क्षणिकाओं और क्षणिका पर आलेखों का अध्ययन भी करें और स्वयं समझें कि आपकी क्षणिकाओं की प्रस्तुति हल्की तो नहीं जा रही है! 



ज्योत्स्ना शर्मा





01.


लिए बैठे हैं

प्यासे और बेचैन

रेत के समन्दर

कैसे तैरेगी

प्रेम की नाव वहाँ

रस ही नहीं जहाँ।

चित्र : प्रीति अग्रवाल 


02.


मचा पड़ा है

इस बात पर विवाद

कि, हमारा है सच्चा

और तुम्हारा है...

फर्जी राष्ट्रवाद।

  • एच-604, प्रमुख हिल्स, छरवाडा रोड, वापी, जिला-वलसाड-396191, गुजरात/मो. 09824321053