Sunday, December 4, 2016

प्रथम खण्ड : मध्यान्तर मन्तव्य-04

क्षणिका विमर्श  
यहाँ प्रस्तुत विचार ‘अविराम साहित्यिकी’ के क्षणिका विशेषांक (अक्टूबर-दिसम्बर 2013) में प्रकाशित जिन आलेखों से लिए गए हैं, उन एवम क्षणिका विषयक अन्य आलेखों को निम्न लिंक पर मूल रूप में पढ़ा जा सकता हैhttp://aviramsahitya.blogspot.in/search/label/%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6


{क्षणिका की विकास यात्रा के सहयात्री के रूप में उसके साम्प्रतिक स्वरूप को समझना जरूरी है। इस दृष्टि से ‘अविराम साहित्यिकी’ के क्षणिका विशेषांक (अक्टूबर-दिसम्बर 2013) में प्रकाशित कई आलेखों को आधार भूमि के तौर पर देखा जा सकता है। निश्चित ही हमारा उद्देश्य क्षणिका को सतही लेखन से बचाकर आगे ले जाना है, अतः उन नए साथियों, जो क्षणिका को एक विधा के रूप में समझे बिना ही इस कारवाँ का हिस्सा बनने का हौसला रखते हैं, के समक्ष हम ‘अविराम साहित्यिकी’ के उक्त विशेषांक में शामिल आलेखों से अनुभवी और कविता के दायरे में हमारा मार्गदर्शन करने में सक्षम कुछ लेखकों के मन्तव्य की पुनर्प्रस्तुति यहाँ कर रहे हैं। निःसन्देह ये विचार ठेठ वक्तव्यों एवं अन्य सतही लेखन से इतर हमें क्षणिका के साम्प्रतिक काव्य रूप की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। प्रस्तुत हैं सुप्रसिद्ध समीक्षक डॉ. पुरुषोत्तम दुबे के विचार।}

डॉ. पुरुषोत्तम दुबे




क्षणिका, कुछ अर्थवान् शब्दों का विराट सम्मोहन है। स्वाति की एक बूँद कदली पर गिरकर कपूर बनती है जैसे, समुद्र में गिरकर मोती बनती है जैसे, वैसे ही किसी एक क्षण की उपलब्धता से हाथ आया रचनात्मक विचार ‘क्षणिका’ को जन्म देता है। मन भर फूलों को पीसकर इत्र की एक बूँद हासिल होती है जैसे, वैसे ही एक शब्द गुणात्मक विचारों के मंथन से पैदा होता है और समान वजन के शब्दों को संग्रहीत कर अपनी जमावट से ‘क्षणिका’ का ‘कैनवस’ रचता है।...
    क्षण की नैमत पाकर लिखी जाये, क्षणिका वही है। क्षणिका बंद मुट्ठी के खुलने का रहस्य नहीं प्रत्युत क्षणिका एक विचार है, जो सूत्र शैली में लिखा जाता है। भाव-प्रवणता के साथ कौतूहल खड़ा करना, क्षणिका का स्वभाव है। ऐसे स्वभाव का निर्वहन उसी क्षणिका-लेखक को करना आता है, जो अर्थों की व्यापक सम्पदा को एक ‘शब्द’ के जिगर में उतार सकता है।

  • ‘शशीपुष्प’, 74 जे/ए, स्कीम नं. 71, इन्दौर-452009 (म.प्र.)/मोबा. 09407186940

No comments:

Post a Comment