Sunday, April 23, 2017

प्रथम खण्ड के क्षणिकाकार-51

समकालीन क्षणिका             खण्ड-01                  अप्रैल 2016


रविवार  :  23.04.2017

क्षणिका की लघु पत्रिका ‘समकालीन क्षणिका’ के खण्ड अप्रैल 2016 में प्रकाशित डॉ. जगदीश पन्त ‘कुमुद’ जी की क्षणिकाएँ। 


जगदीश पन्त ‘कुमुद’





01.
कैसे करूँ ऐतबार
वो मिलता है मुझसे
अपनों की तरह हर बार

02.
मौत निश्चित है   
एक दिन आनी है
यह बात 
दूसरे को समझानी है

03.
लोकतंत्र                                    
चार खम्भों पर टिका है                         
किसी को दिखा है?  
  • प्राथ. स्वास्थ्य केंद्र, चकरपुर, खटीमा, उधमसिंह नगर-262308, उ. खंड/मोबा. 09412906187

No comments:

Post a Comment